UP Anganwadi Bharti 2024: सरकारी नौकरी का सपना देख रहीं महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश सरकार बाल विकास परियोजना के तहत की जा रही हैं। जिसमें विभिन्न जिलों के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जो महिलाएं 12वीं पास हैं वह इस भर्ती में हिस्सा ले सकती हैं। हर जिलें में आवेदन की आखिरी तारीखें अलग हैं।
23 हजार पदों पर भर्ती
आंगनबाड़ी की ये भर्तियां उत्तर प्रदेश के 31 जिलों के लिए निकाली गई हैं। इसमें करीब 23 हजार भर्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए जिले के मुताबिक रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। वैकेंसी की पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर देखी जा सकती है। हर जिले के हिसाब से अप्लाई करने की आखिरी तारीख भी अलग-अलग है। जिसमें 25 अक्टूबर 2024 तक अप्लाई किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्तियां! छठी से 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
क्या चाहिए योग्यता?
इसमें आवेदन करने के लिए आपकी 1 जुलाई 2024 को न्यूनतम 18 साल और 35 साल से नीचे होनी चाहिए। आवेदन करने वाली महिलाओं के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए। इसके अलावा उस महिला को उसी वार्ड या ग्राम सभा की स्थायी निवासी होना जरूरी है।
कैसे करें आवेदन?
इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट– upanganwadibharti.in पर जाएं। इसके बाद जो Anganwadi Vacancy GO Recruitment 2024 लिंक दिया होगा उसपर क्लिक करें। इसके बाद अपने जिले के आगे लिंक होगा उसपर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। इसके बाद लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें। इस पूरे फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई हो उनको सही से भर दें। इसके बाद फॉर्म को जमा करके इसका प्रिन्ट आउट निकाल लें। आपको बता दें कि इस फॉर्म को साइबर कैफे पर भरवाते हैं तो इसके लिए कोई शुल्क नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: रेलवे बिना परीक्षा और इंटरव्यू के दे रहा नौकरी! 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
संबंधित खबरें
SBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
6 hrs agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
6 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
12 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
14 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
16 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
16 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
16 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
17 days agoअग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines