यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने देशभर में फर्जी विश्वविद्यालयों की नई सूची जारी की है, जिसमें कुल 32 संस्थानों का नाम शामिल है. ये संस्थान बिना किसी वैधानिक मान्यता के डिग्री बांट रहे थे, जिससे छात्रों की भविष्य पर संकट मंडरा रहा है. दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी यूनिवर्सिटीज पाई गई हैं, उसके बाद उत्तर प्रदेश में चार विश्वविद्यालय ऐसे हैं जिन्हें फर्जी घोषित किया गया है. यूजीसी ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि एडमिशन लेने से पहले संस्थान की वैधता जरूर जांच लें, वरना नौकरी या हायर एजुकेशन में परेशानी हो सकती है.
दिल्ली के इन फर्जी संस्थानों की डिग्री नहीं होगी मान्य
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (अलीपुर, दिल्ली)
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड (दरियागंज)
- यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी,
- वोकेशनल यूनिवर्सिटी,
- एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी,
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग,
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट,
- अध्यात्मिक विश्वविद्यालय (रोहिणी),
- वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (पितामपुरा),
- इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग,
- माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (नेहरू प्लेस)
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन (जनकपुरी).
यह भी पढ़ें: JPSC सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए गुडन्यूज, अब उम्र सीमा में 4 साल की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश के 4 फर्जी विश्वविद्यालय कौन?
- गांधी हिंदी विद्यापीठ (प्रयागराज),
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (अलीगढ़),
- भारतीय शिक्षा परिषद (लखनऊ)
- महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (नोएडा).
इन राज्यों में भी चल रहे फर्जी विश्वविद्यालय
- आंध्र प्रदेश में क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी (गुंटूर),
- बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी (विशाखापत्तनम),
- पश्चिम बंगाल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन,
- इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च (कोलकाता),
- कर्नाटक में बदगनवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी (बेलगाम)
- ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी (बेंगलुरु),
- केरल में सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी (किशनत्तम)
- इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (कोझिकोड),
- महाराष्ट्र में राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी (नागपुर)
- नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ (सोलापुर),
- पुडुचेरी में श्री बोधि एकेडमी
- उषा लाचुमणन कॉलेज ऑफ एजुकेशन,
- हरियाणा में मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी (फरीदाबाद),
- राजस्थान में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट,
- झारखंड में दक्ष यूनिवर्सिटी (रांची)
- अरुणाचल प्रदेश में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन.
इन यूनिवर्सिटी से प्राप्त डिग्री सरकारी या प्राइवेट नौकरियों के लिए मान्य नहीं मानी जाएगी. वेरिफिकेशन के दौरान अगर फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, तो न केवल नौकरी पर खतरा मंडराएगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. एफआईआर दर्ज होने से लेकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा तक चल सकता है. यह लिस्ट यूजीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां छात्र आसानी से जांच कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
5 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
7 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
14 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
14 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
20 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines