हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UGC NET Dec 2026 Last Date Today: आज यूजीसी नेट फॉर्म भरने की आखिरी तारीख, 9.60 लाख रजिस्ट्रेशन; क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?

UGC NET December 2026 Application Form Last Date Today: NTA आज 31 अक्टूबर को रात 11:50 बजे UGC NET आवेदन विंडो बंद करेगा. अब तक 9.60 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. जानिए करेक्शन विंडो और अप्लाई करने के आसान स्टेप्स.

विज्ञापन
यूजीसी नेट के ल‍िए आवेदन विंडो आज बंद हो जाएगी. ugcnet.nta.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं. (Photo - ugcnet.nta.nic.in )

अगर आप यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (UGC NET December 2026) परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और अभी तक अपना आवेदन नहीं भरा है, तो आपके पास बेहद कम समय बचा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 31 अक्टूबर 2026 को यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद करने जा रही है.

जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, वे आज रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं. जान‍िये अब तक कितने रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, क्या आवेदन की तारीख दोबारा बढ़ेगी और आगे का शेड्यूल क्या है.

9.60 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 7.91 लाख ने भरी फीस

NTA के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. अब तक 9.60 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और 7.91 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी परीक्षा फीस का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है. आपको बता दें कि NTA पहले ही यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन को 28 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर चुका है.

विज्ञापन

क्या तारीख दोबारा बढ़ेगी?

फिलहाल NTA की तरफ से डेडलाइन बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हालांकि NTA कई बार प्रशासनिक कारणों या छात्रों की मांग पर तारीखें बढ़ाता रहा है, लेकिन एजेंसी पहले ही एक बार मौका दे चुकी है. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को 31 अक्टूबर यानी आज को ही अंतिम तारीख मानकर तुरंत अपना फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए.

आवेदन में सुधार के ल‍िए विंडो कब खुलेगी?
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्‍म होने के बाद, NTA अभ्यर्थियों को अपने आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने का मौका देगा. 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी. अभ्यर्थी इस दौरान आधिकारिक दिशानिर्देशों अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव या सुधार कर सकेंगे.

विज्ञापन

UGC NET Dec 2026 Form: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद UGC NET December 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें और फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola