Niharika Gupta
Read More
SSC GD Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आज 30 दिसंबर 2022 को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगी। उम्मीदवार असम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 10 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। नए वैकेंसी अपडेट के अनुसार, आयोग ने कुल 45,284 पदों को अधिसूचित किया है। इससे पहले, वैकेंसी की कुल संख्या 24369 थी।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या 10वीं कक्षा की परीक्षा पास होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तारीख के अनुसार जरूरी शैक्षणिक योग्यता हासिल नहीं की है, वे पात्र नहीं होंगे और उन्हें आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
एक उम्मीदवार को आवेदन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को फीस के भुगतान से छूट दी गई है।
इस बार जीडी कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पहले से अलग होगी। पहले जहां डेढ़ घंटे का पेपर होता था, अब पेपर एक घंटे का हुआ करेगा। अब पेपर में 100 की बजाय 80 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग पहले की तरह होगी लेकिन पहले जहां गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक कटता था अब आधा अंक कटा करेगा।
लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस, इलिमेंट्री मैथ्स व इंग्लिश/हिन्दी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। चारों सेक्शन से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन 40-40 मार्क्स के होंगे। पेपर की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आधा अंक काटा जाएगा।
NCB में सिपाही के पद के लिए पे लेवल-1 (18,000 से 56,900 रुपये) और अन्य सभी पदों के लिए पे लेवल-3 (21,700-69,100 रुपये)
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।