Sarkari Naukri: सिविल सर्विसेज या UPSC की तैयारी करने वालों के लिए हम आज एक अहम जानकारी लेकर आए हैं। क्या आप जानते हैं कि भारत में फिलहाल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 1300 से ज्यादा पोस्ट खाली हैं। वहीं भारतीय पुलिस सेवा ( IPS ) में भी 500 से ज्यादा पोस्ट खाली हैं। इस आंकड़ों की जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीते गुरुवार को राज्यसभा में दी। ऐसे में UPSC की तैयारी कर लोगों को मोटिवेट करने के लिए ये एक अहम जानकारी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारत में खाली है हजारों IAS के पद
बीते गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 1 जनवरी, 2024 तक कुल 6,858 पदों में से केवल 5,542 IAS अधिकारी की नियुक्ति की गई है। वहीं IPS के लिए उपलब्ध 5,055 पदों में से केवल 4,469 आईपीएस पर लोग काम कर रहे हैं।
बता दें कि IAS के लिए खाली 1,316 पदों में से 794 पर सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि 522 पदों पर प्रमोशन के जरिए कैंडिडेट का चुनाव किया जाएगा। आईपीएस की बात करें तो 586 पोस्ट में से 209 पर सीधी भर्ती की जानी है, जबकि 377 पदों पर प्रमोशन के जरिए लोगों का चयन किया जाएगा।
IAS
IFS में भी हजारों वैकेंसी
मंत्री सिंह ने भारतीय वन सेवा (IFS) को लेकर भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुल 3,193 पदों में से केवल 2,151 पर अधिकारी कार्यरत हैं। इसके कारण IFS के 1,042 पद खाली रह गए हैं। इनमें से 503 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी हैं, जबकि अन्य 539 पदों पर प्रमोशन के जरिए लोगों का चयन किया जाएगा।
आगे उन्होंने पिछले 5 सालों में जनरल, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से IAS, IPS और IFS में नियुक्तियों के बारे में डेटा साझा किया। 2022 सिविल सेवा परीक्षा से 162 आईएएस की नियुक्ति की गई , जिसमें 75 जनरल, 45 ओबीसी, 29 एससी और 13 एसटी कैंडिडेट शामिल थे। वहीं IPS के लिए 180 लोगों की नियुक्ति की गई, जिसमें 83 जनरल, 53 ओबीसी, 31 एससी और 13 एसटी कैंडिडेट शामिल थे।
यह भी पढ़ें – Sarkari Naukri: 89000 पदों पर निकली वैकेंसी, राजस्थान के 15 विभागों में होगी भर्ती
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
2 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
8 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
1 day agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
5 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
9 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
10 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
14 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
14 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
16 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines