Recession Proof Industries: कई कंपनियों में इन दिनों छंटनी का दौर चल रहा है। कई बड़ी टेक कंपनियां मंदी के दौर से जूझ रही हैं। जिससे कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ गया है। नवंबर 2023 से शुरू हुआ ये दौर अब भी चल रहा है। हालांकि कई जगहें ऐसी हैं, जहां मंदी का प्रभाव बेहद कम होता है। यहां आपकी जॉब सुरक्षित रह सकती है। आइए जानते हैं वे जगहें कौनसी हैं…
हेल्थकेयर सेक्टर
हेल्थकेयर और सोशल सर्विसेज के क्षेत्र छंटनी से अछूते रह सकते हैं। कोरोनाकाल के दौरान भी जब लोगों की जॉब पर संकट आया तो हेल्थकेयर में इसका असर उल्टा हुआ। यहां ज्यादा से ज्यादा लोगों की जरूरत पड़ी। डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ की हमेशा मरीजों की देखभाल के लिए जरूरत होती है। वहीं अस्पतालों, सरकारी सुविधाओं और एजेंसियों को अभी भी दवा कंपनियों की जरूरत है। खास बात यह है कि सरकार का भी फोकस अक्सर हेल्थकेयर पर रहता है। अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार अक्सर स्वास्थ्य देखभाल पर अपना खर्च बढ़ाती है। ऐेसे में हेल्थकेयर सेक्टर में काम कर रहे लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
रिटेल, फूड और अकॉमोडेशन
आर्थिक मंदी के दौरान भी खाने-पीने का सामान खूब बिकता है। ऐसे में किराने के सामान और कच्चे माल जैसी आवश्यक वस्तुओं के लिए ग्राहकों की मांग में गिरावट नहीं आती। भारत के रिटेल मार्केट में 2027 तक आवश्यक वस्तुओं की मांग 1.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद है। जबकि 2032 तक 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इसी तरह, भारत की जीडीपी में होटल इंडस्ट्री का योगदान 2022 में 40 बिलियन डॉलर था।
आईटी की कई कंपनियां कर चुकी हैं छंटनी
अब इसके 2027 तक 68 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रिटेल, फूड और अकॉमोडेशन के क्षेत्र मंदी और छंटनी से अछूते रह सकते हैं। यहां आईटी की तरह काम करने वाले लोगों की नौकरी पर खतरा कम है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले अल्फाबेट ने हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं Google ने भी छंटनी की बात कही है। ऐप्पल, अमेजन, मेटा, डेल, एरिक्सन, सिस्को और एसएपी समेत कई आईटी कंपनियां पिछले कुछ महीनों से छंटनी कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: Government Job: दो लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी वाली सरकारी नौकरी, यहां जानिए पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
14 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
18 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines