SSC CGL Final Result 2020 Declared: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2020) 2020 के लिए अंतिम परिणाम जारी किया है। इससे पहले टियर 3 परिणाम 7 जुलाई, 2022 को घोषित किया गया था और फिर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई थी। अंतिम परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है।
बता दें कि SSC CGL 2020 परीक्षा में विभिन्न पदों (Sarkari Naukri 2022) के लिए कुल 7108 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। विभिन्न पदों के लिए कट ऑफ भी जारी कर दी गई है। कंप्यूटर दक्षता परीक्षा और डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट (डीईएसटी) क्वालिफाइंग नेचर के थे और जो उम्मीदवार जरूरी कट ऑफ हासिल करने में सक्षम नहीं थे, उन्हें अंतिम चयन के लिए योग्य नहीं माना गया है।
SSC CGL 2020 Final Result – Direct Link Here
SSC CGL Final Result: इन स्टेप्स चेक करें
- रिजल्ट के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होमपेज पर SSC CGL Recruitment 2020 Final Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसमें PDF Download के लिंक पर क्लिक करें।
- अब सेलेक्टेड उम्मीदवारों का पीडीएफ फाइल खुल जाएगा।
- एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2020 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए रख लें।
SSC CGL Marks 2020: इस दिन तक अपलोड होंगे मार्क्स
उल्लेखनीय है कि एसएससी सीजीएल परीक्षा 2020 में सफल और असफल रहे अभ्यर्थियों के अंक आयोग की वेबसाइट पर 18 नवंबर 2022 को अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से अपने अंक देख सकेंगे। यह सुविधा 2 दिसंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
7 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
7 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
9 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
16 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
16 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
22 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines