हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

SSC Phase X/2022 CBT Result 2022: ग्रेजुएट लेवल के लिए SSC फेज X/2022 CBT का परिणाम घोषित, 11828 उम्मीदवार हुए पास

विज्ञापन
SSC Phase X_2022 CBT Result

SSC Phase X/2022 CBT Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शुक्रवार को चरण-X/2022 चयन पद परीक्षा (ग्रेजुएशन), मैट्रिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर के पदों के परिणाम की घोषणा की। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस साल परीक्षा 1 अगस्त से 5 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई थी जिसमें कुल 2,86,104 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था और रिजल्ट के अनुसार कुल 11,828 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आपको जानकारी दे दें कि अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ 35 प्रतिशत रही वहीं ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 30 प्रतिशत रही। वहीं अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 25 प्रतिशत रही।

SSC Phase X/2022 Result 2022 Direct Link

SSC Phase X/2022 CBT Result 2022: ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करें।
  • दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाएं।
  • न्यूज के सेक्शन में जाने के बाद सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
  • त में अपने रिजल्ट के पीजीएफ को डाउनलोड कर लें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक प्रिंट आउट भी रख लें।

अगले चरण की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता (EQ), अनुभव, श्रेणी, आयु, छूट आदि के संबंध में सभी सहायक दस्तावेजों (स्व-सत्यापित) की एक प्रति हार्ड कॉपी के साथ जमा करनी होगी। 9 दिसंबर तक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।

किसी विशेष श्रेणी के पद के लिए स्क्रूटिनी स्टेज में स्पष्ट पाए गए सभी योग्य उम्मीदवारों को क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। इस लेवल पर उम्मीदवारों के अंकों का खुलासा नहीं किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें