SSC MTS & Havaldar 2023: एसएससी ने एमटीस व हवलदार भर्ती परीक्षा को लेकर नया नोटिस किया जारी, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

SSC MTS & Havaldar 2023
Edited By Niharika Gupta

SSC MTS & Havaldar 2023
SSC MTS & Havaldar recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने उन उम्मीदवारों के लिए अधिसूचना जारी की है जो मल्टी-टास्किंग (Non-Technical) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
अधिसूचना के अनुसार एसएससी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाएगा। किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 25/27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना भी अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एसएसी एमटीएस व हवलदार एग्जाम 2023 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
एमटीएस और हवलदार पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। यह परीक्षा सितंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: