हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

SSC MTS Admit Card 2026 OUT: एसएससी ने जारी क‍िया एडम‍िट कार्ड, जानें श‍िफ्ट टाइम‍िंग से लेकर एग्‍जाम पैटर्न तक

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC MTS और हवलदार परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा 4 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन
एमटीएस परीक्षा के ल‍िए एसएससी ने एडम‍िट कार्ड जारी क‍िया

SSC MTS Admit Card 2026 Released: अगर आपने SSC MTS और हवलदार भर्ती परीक्षा के ल‍िए फॉर्म भरा है तो आपके ल‍िए ये जरूरी खबर है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 2 फरवरी 2026 को उन उम्मीदवारों के लिए SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियली जारी कर दिया है, जिनका कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (पेपर-1) 4 फरवरी 2026 से शुरू होने वाला है. SSC MTS और हवलदार CBT 2026 का आयोजन 4 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच रोजाना चार शिफ्ट में किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय की टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए अपना हॉल टिकट पहले ही डाउनलोड कर लें. आपके एडमिट कार्ड, शिफ्ट टाइमिंग और एग्जाम पैटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी यहां चेक करें

CBSE Class 10 और 12 का एडम‍िट कार्ड जारी, cbse.nic पर ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी एडमिट कार्ड रीजन-वाइज (Region-wise) जारी करता है. इसे डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

विज्ञापन
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे NR, CR, WR) पर जाएं.
  • अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें.
  • Admit Card सेक्शन में जाकर SSC MTS 2026 लिंक पर क्लिक करें और प्रिंटआउट ले लें.

इस बात पर ध्‍यान दें क‍ि एडमिट कार्ड आपकी परीक्षा की तारीख से केवल 2-4 दिन पहले ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. अभी आप अपना एग्जाम सिटी (Exam City) और तारीख चेक कर सकते हैं.

एग्जाम शिफ्ट टाइमिंग
परीक्षा हर दिन 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. अपनी शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम एडमिट कार्ड पर जरूर चेक करें.

विज्ञापन
  • Shift 1 में सुबह 07:30 AM र‍िपोर्ट‍िं टाइम‍िंग है और 09:00 AM – 10:30 AM बजे तक परीक्षा होगी.
  • Shift 2 में सुबह 10:30 AM र‍िपोर्ट‍िं टाइम‍िंग है और 12:00 PM – 01:30 PM बजे तक परीक्षा होगी.
  • Shift 3 में दोपहर 01:30 PM र‍िपोर्ट‍िं टाइम‍िंग है और 03:00 PM – 04:30 PM बजे तक परीक्षा होगी.
  • Shift 4 में शाम 04:30 PM र‍िपोर्ट‍िं टाइम‍िंग है और 06:00 PM – 07:30 PM बजे तक परीक्षा होगी.

एग्जाम पैटर्न (CBT Pattern 2026)
परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और इसे दो सेशन में बांटा गया है. दोनों सेशन एक ही दिन होंगे:

Session-I (क्वालीफाइंग)
विषय:
गणित (20 प्रश्न) और रीजनिंग (20 प्रश्न) – कुल 120 अंक.
समय: 45 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है

विज्ञापन

Session-II (मेरिट इसी से बनेगी)
विषय:
जनरल अवेयरनेस (25 प्रश्न) और अंग्रेजी (25 प्रश्न) – कुल 150 अंक.
समय: 45 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा

बता दें क‍ि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक ऑरिजिनल फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) और 2 पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना न भूलें. गेट बंद होने के समय के बाद किसी भी स्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए समय से 15-20 मिनट पहले पहुंचें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola