Niharika Gupta
Read More
SSC MTS Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज, 24 फरवरी, 2023 को एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2023 है और चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2023 है। करेक्शन विंडो 2 मार्च को खुलेगी और 3 मार्च, 2023 को बंद होगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
कंप्यूटर आधारित परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 12523 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया 17 जनवरी, 2023 को शुरू हुई थी और आज, 17 फरवरी, 2023 को समाप्त होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।