MPGCL Recruitment 2023: एमपी में बिजली विभाग में निकली बंपर भर्तियां, बस होनी चाहिए ये योग्यत, ऐसे करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

MPGCL Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

MPGCL Recruitment 2023
MPGCL Recruitment 2023: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड, (MPGCL) ने एई, जेई और अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च है। यह भर्ती अभियान 453 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 444 नियमित पद हैं और 9 संविदा पद हैं।
और पढ़िए –DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ में JRF पोस्ट में निकली भर्तियां, जानें किस आधार पर होगा सिलेक्शन
विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा का निर्धारण अलग-अलग किया गया है. वहीं अधिकतम उम्र सीमा में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।
असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल में बीटेक या बीई की डिग्री , फायर ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास फायर इंजीनियरिंग की डिग्री,विधि अधिकारी पद के लिए एलएलबी की डिग्री और जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदक के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिएय़ अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 1200 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये ही है।
इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम और उसके बाद डीवी राउंड के माध्यम से होगा। जो कैंडिडेट्स ऑनलाइन एग्जाम में सफल हो जाएंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: