SSC LDC 2017 Result: एसएससी लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

SSC LDC 2017 final result
Edited By Niharika Gupta

SSC LDC 2017 final result
SSC LDC 2017 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मंगलवार को लोअर डिवीजन क्लर्क (SSC LDC) ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2017 के फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाकर अपनी सिलेक्शन लिस्ट चेक कर सकते हैं।
एसएससी एलडीसी परीक्षा 2017, केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा, सशस्त्र बल मुख्यालय लिपिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा (IFS) (B), विदेश मंत्रालय के तहत केंद्रीय पासपोर्ट संगठन, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड), कानूनी विभाग में ग्रुप सी कर्मचारियों (DoLA) और गृह मंत्रालय के तहत भारत के O/o रजिस्ट्रार जनरल की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।
आयोग के मुताबिक, एसएससी एलडीसी के पेपर 2 का परिणाम 27 सितंबर, 2022 को घोषित किया गया था और पेपर 1 और 2 में परफॉर्मेंस के आधार पर केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा में नियुक्ति के लिए कुल 40 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। भारतीय विदेश सेवा (विदेश मंत्रालय) के लिए एक और रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) के लिए 5 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। वहीं गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय में नियुक्ति के लिए पांच उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आयोग द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, ‘अनुशंसित उम्मीदवार परीक्षा की सूचना में निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने के अधीन हैं और आवेदन पत्र, प्रवेश प्रमाण पत्र आदि पर उनकी तस्वीर, हस्ताक्षर, हस्तलेख आदि के संदर्भ में उनकी पहचान के पूर्ण सत्यापन के अधीन हैं। परिणाम एसएससी की वेबसाइट: https://ssc.nic.in पर उपलब्ध है।’
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.