SSC JE 2023 notification: एसएससी जेई भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1324 पद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें प्रोसेस

SSC JE 2023 notification

SSC JE 2023 notification

विज्ञापन

SSC JE 2023 notification: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी जेई 2023 के लिए ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त है। एसएससी के इन पद पर आवेदन करने के लिए लिंक एक्टिव हो गया है। यही फीस भरने की भी लास्ट डेट है। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने और करेक्शन के चार्जेस जमा करने की डेट है 17 से 18 अगस्त 2023 तक है। एसएससी जेई 2023 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अस्थायी रूप से अक्टूबर 2023 में निर्धारित है।

Advertisment

वेकेंसी डिटेल्स

  • सीमा सड़क संगठन (केवल पुरुष उम्मीदवार)
    जेई (सी): 431
    जेई (ईएंडएम): 55
  • केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
    जेई (सी): 421
    जेई (ई): 124
  • केंद्रीय जल आयोग
    जेई (सी): 188
    जेई (एम): 23
  • फरक्का बैराज परियोजना
    जेई (सी): 15
    जेई (एम): 6
  • सैन्य इंजीनियर सेवाएँ
    जेई (सी): 29
    जेई (ईएंडएम): 18
  • बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (अंडमान लक्षद्वीप हार्बर वर्क्स)
    जेई (सी): 7
    जेई (एम): 1
  • राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन
    जेई (सी): 4
    जेई (ई): 1
    जेई (एम): 1
  • कुल रिक्तियां: 1,324

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सेंट्रल गवर्नमेंट के बहुत से विभागों जैसे सीपीडब्ल्यूडी, एमईएस, बीआरओ, एनटीआरओ आदि में इंजीनियर्स की नियुक्ति होगी।प्रत्येक पद के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क

एसएससी जेई 2023 का आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

विज्ञापन

जानें सैलरी

इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा। इसमें कंप्यूटर बेस्‍ड लिखित परीक्षा भी शामिल है। सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को ग्रुप बी (नॉन-गजेटेड) श्रेणी के हिसाब से महीने के 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ