SSC GD Constable Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके तहत 26 हजार 146 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें बीएसएफ (BSF) में 6,174 पद, सीआईएसएफ (CISF) में 11,025 पद, सीआरपीएफ (CRPF) में 33,37 पद, एसएसबी (SSB) में 635 पद, आईटीबीपी (ITBP) में 31,89 पद, एआर में 1,490 पद और एसएसएफ (SSF) में 296 पद पर भर्तियां होंगी। आप तभी आवेदन करने के पात्र हैं जब आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से मैट्रिक या 10वीं कक्षा पास की हो।
एसएससी जीडी भर्ती 2024 के लिए रजिट्रेशन शुरू हो गया है। इसके तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (जीडी) में नौकरियां मिलेंगी। आप ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2023 है। वहीं 1 जनवरी 2024 तक शुल्क भुगतान किया जा सकता है। उम्र सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2024 तक कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 23 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें-Uttarkashi Tunnel Collapse: महीनेभर में बाहर निकलेंगे मजदूर? टनल एक्सपर्ट के बयान से बढ़ी चिंता
आवेदन शुल्क और परीक्षा
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो यह 100 रुपये है। शुल्क ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। BHIM UPI, नेट बैंकिंग, वीजा, मास्टरकार्ड, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से शुल्क भुगतान कर सकते हैं। इसमें नौकरी पाने के लिए पहले आपको कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण होगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी पड़ेगी। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा और डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन किया जाएगा। आप यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें-क्या हैं वाराणसी के ‘विश्वनाथम’ क्रूज़ की खासियतें और किराया, देव दीपावली से कर सकेंगे घाटों की सैर
संबंधित खबरें
IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
5 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
11 days agoSBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल
13 days agoUPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम
15 days agoBank Me Job Kaise Paye: बैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की पूरी जानकारी
15 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? पहली बार सामने आए जिलावार रोजगार आंकड़ों ने किया हैरान
16 days agoUGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
16 days agoAgniveer Job News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्लान
16 days agoUPPSC PCS Mains Result 2026 का ऐलान, नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines