SSC GD constable 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 2022 की जीडी कांस्टेबल भर्ती वर्ग के लिए रिक्तियों की संख्या को अपडेट किया गया है। रिक्तियों की संख्या अब 45,284 से बढ़ाकर 50187 कर दी गई है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं।
नई वैकेंसी डिटेल्स
नई वैकेंसी डिटेल्स के मुताबिक अब पुरुष कांस्टेबल के 44439 और महिला कांस्टेबल के 5573 पद हैं। बीएसएफ में 21052, सीआईएसएफ में 6060, सीआरपीएफ में 11169, एसएसबी में 2274, आईटीबीपी में 5642, असम राइफल्स में 3601 और एसएसएफ में 214 वैकेंसी है। एनआईए में कोई वैकेंसी नहीं है। एनसीबी में 175 वैकेंसी हैं।
SSC GD Constable 2023: इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद जीडी कॉन्स्टेबल 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सब्मिट करें।
- जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट आपके सामने होगा।
- जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
एग्जाम डेट
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 10 जनवरी से 13 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि परीक्षा की आंसर-की 19 फरवरी को जारी की गई थी। भर्ती के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में कॉन्स्टेबल (GD), असम राइफल्स में SSF, राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद किया जाएगा। आयोग की तरफ से अभी भर्ती का रिजल्ट नहीं जारी किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि आयोग इसी महीने रिजल्ट जारी कर देगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
8 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
8 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
10 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
11 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
17 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
17 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
23 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines