SSC Delhi Police Recruitment 2022: एसएससी दिल्ली पुलिस पदों में 1411 कांस्टेबल (चालक) -पुरुष के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि आज (29 जुलाई, 2022) है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कांस्टेबल ड्राइवर के 1411 पद हैं जबकि दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 850 पद हैं। ऑनलाइन चालान 30 जुलाई तक जमा होंगे। आवेदन पत्र में संशोधन और उसका शुल्क जमा करने के लिए 2 अगस्त को वेबसाइट खुलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2268 पदों को भरा जाएगा।
कब होगी परीक्षा
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 1411 पदों पर भर्ती के लिए लिखित ऑनलाइन परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को होगी। वहीं दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 850 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को आयोजित होगी।
योग्यता
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। इसके अलावा हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी मांगा गया है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 30 वर्ष रखी गई है। ओबीसी वर्ग को आयु की अधिकतम सीमा में 3 वर्ष, एससी व एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 100/- का भुगतान करना होगा।
वेतनमान
कांस्टेबल ड्राइवर का के लिए पे स्केल : पे लेवल-3 के तहत ₹ 21700- 69100 रुपए प्रतिमाह।
हेड कांस्टेबल को पे मैट्रिक्स : पे लेवल-4 के तहत ₹ 25500-81100 रुपए प्रतिमाह।
चयन
कांस्टेबल ड्राइवर व हेड कांस्टेबल AWO/TPO दोनों भर्तियों में लिखित परीक्षा पास करने के बाद दौड़ और कदू (फिजकल टेस्ट) की परीक्षा होगी। इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
7 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
7 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
9 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
16 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
16 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
22 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines