SSC CPO Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 4,300 सब-इंस्पेक्टर पदों पर निकाली गई भर्ती में आवेदन को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज यानि 30 अगस्त 2022 है।
इन पदों पर जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इन पदों के लिए एक क्लिक में आवेदन कर सकते हैं।
SSC CPO Recruitment 2022: पूरा शेड्यूल
– एसएससी सीपीओ के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की डेट – 10 अगस्त 2022 से लेकर 30 अगस्त 2022 तक
– ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑफलाइन चालान जेनरेट करने की अंतिम तारीख – 30 अगस्त 2022 रात 11 बजे तक
– फीस पेमेंट की लास्ट डेट – 31 अगस्त रात 11 बजे तक
– चालान के जरिए फीस जमा करने की अंतिम तारीख – 31 अगस्त 2022
– आवेदन फॉर्म में सुधार करने का समय – 1 सितंबर 2022 रात 11 बजे तक
– सीपीओ सीबीटी एग्जाम डेट – नवंबर 2022 में।
रिक्तियों की संख्या
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी)-पुरुष: 228
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी)-महिला: 112
सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी): 3960
योग्यता
एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई और CAPF SI Vacancy 2022 के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना जरूरी है। आप अगर फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं तो भी अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी, 2022 तक 20 से 25 वर्ष होनी चाहिए (अर्थात 2 जनवरी 1997 से पहले और 1 जनवरी 2002 के बाद नहीं पैदा हुए उम्मीदवार)। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
इन पदों पर आवेदन के लिए यहां क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
21 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines