SSC Constable GD 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 8 अप्रैल को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था। इसके बाद, चयनित उम्मीदवार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए उपस्थित होंगे।
4 लाख हुए सफल
लगभग 4 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों का पीईटी और पीएसटी टेस्ट 15 अप्रैल से शुरू होगा। लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
जानकारी के मुताबिक आयोग आज 12 अप्रैल को किसी भी वक्त एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। जीडी कॉन्स्टेबल पीईटी और पीएसटी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स पूछी जाएगी।
इस तरह से जारी होंगे एडमिट कार्ड
नोटिफिकेशन के मुताबिक एसएससी जीडी पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से जारी किए जाएंगे। रीजनल वेबसाइट पर जाने का लिंक ssc.nic.in पर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के पीईटी और पीएसटी की परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
सीएपीएफ के पीईटी/पीएसटी के लिए चुने गए उम्मीदवारों को बुलावा पत्र सीआरपीएफ द्वारा जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार rect.crpf.gov.in पर जा सकते हैं।
और पढ़िए – SSC MTS Admit Card 2022: भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड
SSC Constable GD 2023 PET/PST admit cards: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड टैब खोलें।
- अब, अपने क्षेत्र की वेबसाइट का चयन करें।
- उस वेबसाइट पर जाएं और पीईटी / पीएसटी के लिए एसएससी कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड 2023 देखें।
- मांगी गई डिटेल्स डालकर लॉगइन करें।
- अपना कॉल लेटर या एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
50187 पदों पर होंगी भर्तियां
एसएससी जीडी कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 जनवरी से 13 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी 18 फरवरी से 25 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध थी। यह भर्ती अभियान 50187 रिक्तियों को भरने के लिए है।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
16 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 day agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
7 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
13 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
15 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
17 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
17 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
18 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines