SSC CHSL Tier I Final Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टीयर I फाइनल आंसर-की 2022 जारी कर दी है। उम्मीदवार जो संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा, 2022 (टियर- I) के लिए उपस्थित हुए हैं, एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम 19 मई, 2023 को घोषित किए गए थे। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से संबंधित प्रश्न पत्र के साथ अपनी संबंधित फाइनल आंसर-की का प्रिंट आउट ले सकते हैं। लिंक 16 जून से 30 जून, 2023 तक उपलब्ध होगा। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके 16 जून से 30 जून, 2023 तक अपने व्यक्तिगत अंक भी देख सकते हैं। डीईएसटी में उपस्थित होने के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए 520 उम्मीदवारों की एक अतिरिक्त सूची 02 जून को जारी की गई थी।
एसएससी सीएचएसएल टीयर I फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
SSC CHSL Tier I Final Answer Key 2022: ऐसे करें डाउनलोड
- SSC की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध SSC CHSL टियर I फाइनल आंसर की 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां आंसर-की का लिंक दिया होगा।
- लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- एक बार हो जाने के बाद आपकी आंसर-की स्क्रीन पर जारी होगी।
- आंसर-की चेक और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा को क्रैक करने वाले उम्मीदवारों को 19,900 – 92,300 रुपये के बीच वेतन प्राप्त होगा। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित SSC CHSL 2023 परीक्षा 09 मार्च से 17 मार्च, 2023 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
जानें सैलरी
- लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए): पे लेवल-2 (19,900-63,200 रुपये
- डाक सहायक (पीए) / छंटनी सहायक (एसए): वेतन स्तर -4 (25,500-81,100 रुपये।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): पे लेवल-4 (25,500-81,100 रुपये) और लेवल-5 (29,200-92,300 रुपये
- डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘ए’: पे लेवल -4 (25,500-81,100 रुपये।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
6 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
7 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
8 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
15 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
21 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines