SSC CHSL 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कल, 4 जनवरी को कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन (CHSL) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक SSC CHSL 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।
SSC CHSL 2022 Exam Date
उम्मीदवार 9 जनवरी से 10 जनवरी तक आवेदन में बदलाव कर सकेंगे। टीयर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी-मार्च, 2023 में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान 4500 रिक्तियां लगभग भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
यहां देखें जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 06 दिसंबर 2022
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 04 जनवरी 2023
- ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट: 05 जनवरी 2023
- ऑफलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट: 06 जनवरी 2023
- एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन की तारीख: 09-10 जनवरी 2023
- ऑनलाइन परीक्षा तिथि पेपर I: फरवरी / मार्च 2023
SSC CHSL Vacancy 2022: इन पदों पर होगी भर्ती
SSC CHSL 2022 परीक्षा के जरिए एसएससी लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर लगगभग 4500 रिक्तियां भरी जाएंगी.
योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए आवेदन कर सकते हैं। DEO पदों के लिए 12वीं में गणित के साथ साइंस स्ट्रीम होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदकों की उम्र 01 जनवरी 2022 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा।
SSC CHSL 2022: ऐसे करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- रजिस्टर करें और आवेदन पत्र भरें
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines