SSC CHSL 2022: 12वीं पास के लिए 45,000 पदों पर निकली भर्तियां, 50 हजार से अधिक होगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

SSC CHSL 2022
Edited By Niharika Gupta

SSC CHSL 2022
SSC CHSL Notification 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 6 दिसंबर 2022 को एसएससी सीएचएसएल 2023 आवेदन पत्र का लिंक ssc.nic.in पर एक्टिव कर दिया। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और डेबिट या क्रेडिट कार्ड से आवेदन शुल्क का भुगतान करके उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल नोटिफिकेशन के मुताबिक करीब 4500 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। नोटिफिकेशन (SSC CHSL 2022 Notification) ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 4 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, एप्लीकेश करेक्शन विंडो 9 जनवरी से 10 जनवरी तक खुली रहेगी। SSC CHSL टियर-1 परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 को आयोजित होने वाली है। टियर-2 परीक्षा का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
SSC CHSL 2022 परीक्षा के जरिए एसएससी लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर लगगभग 4500 रिक्तियां भरी जाएंगी.
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के जरिए करीब 4500 पदों को भरा जाएगा।
12वीं पास उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2022 को 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
आवेदन फीस 100 रुपये है। महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) जो आरक्षण के लिए पात्र हैं, उन्हें फीस के भुगतान से छूट दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: