SSC CGL Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 पर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। टियर II परीक्षा के पेपर I की योजना के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार जो टियर II परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर नोटिस देख सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, टियर-2 का पेपर-1 दो सेशन में आयोजित होगा। सेशन-1 और सेशन-2। सेशन-1 को तीन सेक्शन में बांटा गया है। सेक्शन 1 के दो मॉड्यू होंगे- मॉड्यूल-1 (मैथमेटिक्स एबिलिटी) और मॉड्यूल-II (रीजनिंग व जनरल इंटेलिजेंस)। इस सेक्शन को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का समय मिलेगा। एक घंटे के बाद यह सेक्शन ऑटोमेटिकली बंद हो जाएगा।
जानें एग्जाम पैटर्न
- सेक्शन-1 के पूरा होने के तुरंत बाद सेक्शन-2 के दो मॉड्यूल- मॉड्यूल- I (इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन) और मॉड्यूल- II (जनरल अवेयरनेस) शुरू होंगे।
- सेक्शन-2 भी एक घंटे के लिए होगा और एक घंटा पूरा होते ही यह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।
- सेक्शन-3 में दो मॉड्यूल होंगे। सेक्शन-2 के खत्म होने के तुरंत बाद सेक्शन-3 का मॉड्यूल-I (कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट) शुरू होगा और यह 15 मिनट का होगा।
- सेक्शन-3 के मॉड्यूल-I के पूरा होने पर, सेशन-1 समाप्त हो जाएगा।
- सेशन-1 के खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को सेशन-2 के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसके लिए उन्हें ब्रेक दिया जाएगा।
- सेक्शन-3 का मॉड्यूल-2 (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) सेशन-2 में आयोजित किया जाएगा। यह 15 मिनट का होगा।
आपको बता दें कि एसएससी सीजीएल 2022 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में करीब 37000 पदों पर भर्ती की जाएगी। सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा 2 मार्च से 7 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने कहा है कि 22 फरवरी को मार्क्स के साथ साथ टियर-1 की फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। मार्क्स 8 मार्च 2023 तक उपलब्ध रहेंगे।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines