SSC CGL Notification 2022 Out: एसएससी सीजीएल या कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन आखिरकार आज, 17 सितंबर, 2022 को जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल लगभग 20000 पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर, 2022 को रात 11 बजे तक है। रात 11 बजे के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। SSC CGL 2022 पद के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 18-20 वर्ष और अधिकतम 30-32 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार अधिक विवरण के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन के माध्यम से जा सकते हैं।
SSC CGL Notification 2022 PDF डाउनलोड लिंक
SSC CGL परीक्षा 2022 आवेदन लिंक
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- एसएससी सीजीएल 2022 नोटिफिकेशन डेट- 17 सितंबर 2022
- एसएससी सीजीएल 2022 रजिस्ट्रेशन डेट- 8 अक्टूबर 2022
- ऑफलाइन आवेदन शुल्क चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि- 08 अक्टूबर 2022 (23:00)
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि- 09 अक्टूबर 2022 (23:00)
- चालान के जरिए फीस जमा कराने की लास्ट डेट -10 अक्टूबर 2022
योग्यता
सभी पदों के लिए आवेदन योग्यता अलग-अलग है। हालांकि एसएससी सीजीएल में किसी भी मान्यता प्राप्स संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
SSC CGL 2022 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- पैन कार्ड
- स्कूल पास सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- ग्रेजुएशन पास सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- कैटेगरी सर्टिफिकेट, यदि मांगा जाए
- पासपोर्ट साइज की फोटो
SSC CGL 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर जाएं।
- पहले लॉग इन करें और फिर फॉर्म भरें।
- जरूरत पड़ने पर फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें।
- डाउनलोड करें और एक प्रति रखें।
किसी भी त्रुटि से बचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले एक बार पूरी नोटिफिकेशन को पढ़ लेना चाहिए। अधिक अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines