Sarkari Naukri: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के पास 2025 में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जनवरी 2025 में देश में रेलवे, बैंक और पुलिस के अलावा कई विभागों में नौकरियां निकाली गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आज ही आवेदन कर सकते हैं। जिस विभाग में भर्तियां निकाली गई हैं उसकी आधिकारिक साइट पर जाकर सभी पूरी जानकारी ले सकते हैं।
रेलवे में निकलीं 1036 भर्तियां
रेलवे ने 1036 पदों पर भर्तियां मांगी हैं, जिसके लिए 7 जनवरी 2025 से आवेदन किए जा रहे हैं। इसमें आवदेन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं क्लास पास मांगी गई है। वहीं, संबंधित सब्जेक्ट में बैचलर, मास्टर्स डिग्री भी जरूरी है। इसके अलावा, शिक्षक भर्ती के लिए बीएड, डीएलएड या टीईटी पास होना जरूरी है। आवेदन की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2025 तय की गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: UPPSC New Exam Dates: असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा की नई डेट जारी, कैंडिडेट यहां देखें पूरी जानकारी
पुलिस भर्ती 2025
ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने 933 सब इंस्पेक्टर और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके है, जिसकी लास्ट डेट 10 फरवरी (रात 10 बजे तक) तक है। इसमें उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा से किया जाएगा। इसके अलावा फिजिकल एफिशिएंसी और फिजिकल टेस्ट भी रखा गया है। सारे टेस्ट क्लियक करने के बाद चयनित लोगों की लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें हर महीने 35,400 रुपये सैलरी मिलेगी।
बैंक में नौकरी के लिए करें आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जोन बेस्ड ऑफिसर के पद के लिए भर्ती निकाली गई हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए आखिरी तारीख 9 फरवरी तय की गई है। कुल 266 पद अलग अलग शहरों के लिए निकाले गए हैं। जिसमें अहमदाबाद के लिए 123, चेन्नई के लिए 58, गुवाहाटी के लिए 43 और हैदराबाद के लिए 42 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसकी चयन प्रक्रिया इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी।
इसके अलावा दिल्ली में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें DSSSB PGT टीचर के लिए 432 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 14 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: 12वीं पास को रेलवे में मिलेगी नौकरी! इतने पदों के लिए आज से आवेदन शुरू
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
3 days agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines