Railway Jobs: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए रेलवे एक खुशखबरी लेकर आया है। रेलवे में मिनिस्ट्रियल और आईसोलेटेड कैटेगरी के अंदर कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जिसके लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं उसमें पीजीटी, टीजीटी, चीफ लॉ ऑफिसर, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, लाइब्रेरियन, और प्राइमरी रेलवे टीचर भर्तियां हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 6 फरवरी 2025 तक आवेदन खुले रहेंगे।
कितनी पोस्ट क्या होनी चाहिए योग्यता?
रेलवे ने कुल 1036 पद निकाले हैं, जिसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम योग्यता 12वीं क्लास पास मांगी गई है। वहीं, संबंधित सब्जेक्ट में बैचलर, मास्टर्स डिग्री का होना भी जरूरी है। इसके अलावा टीचिंग में भर्ती के लिए बीएड, डीएलएड या टीईटी परीक्षा पास होना जरूरी है। योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: रेलवे और बैंक के अलावा 20 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी, देखें आवेदन की लास्ट डेट
आवेदन फीस कितनी?
सभी वर्गों के लिए आवेदन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य (General), OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। इसके अलावा सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को स्टेज I परीक्षा के बाद 400 रुपये का रिफंड मिलेगा, जबकि SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का रिफंड दिया जाएगा।
कितनी होगी सैलरी?
रेलवे भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33-48 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जो 1 जनवरी 2025 के अनुसार होगी। चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के आधार पर 19,900 रुपये से लेकर 47,600 रुपये तक की मासिक वेतन मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन के लिए सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वहां पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन दिखेगा, जिसपर क्लिक करें। आवेदन लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा। जिसमें अपनी पसर्नल जानकारी, एजुकेशन और अन्य जरूरी जानकारियां भर दें। जो भी डॉक्यूमेंट्स मांगे गए हों वह अपलोड कर दें। लास्ट में आवेदन शुल्क के भुगतान का ऑप्शन दिखेगा, जिसका डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान करके सब्मिट कर दें।
ये भी पढ़ें: UP में 1 लाख सरकारी भर्तियां निकलेंगी! 44000 पद होमगार्ड के खाली, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
3 days agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines