Railway Jobs: भारतीय रेलवे में 1154 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। पूर्व मध्य रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर 10वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए 25 जनवरी 2025 से आवेदन शुरू हो गए हैं। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी, 2025 तय की गई है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो रेलवे की साइट पर इन भर्तियों का नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
किसमें कितने पद?
पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) ने कई डिवीजनों के लिए 1154 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसमें दानापुर में 675, धनबाद में 156, पंडित दीनदयाल उपाध्याय में 64, सोनपुर 47, समस्तीपुर में 46, प्लांट डिपो (पं. दीन दयाल) में 29, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप हरनौट में 110 और यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में 27 पद निकाले गए हैं। इसमें आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% फीसदी नंबर के साथ 10वीं क्लास पास होना चाहिए। इसके अलावा ट्रेड में ITI सेर्टिफिकेट जरूरी है। इसमें उम्मीदवारों की लिस्ट मेरिट के आधार पर बनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: 32000 फ्रेशर्स को मिलेगी नौकरी! ये दो बड़ी कंपनियां कर रही हैं हायरिंग; चेक करें डिटेल
क्या होनी चाहिए उम्र?
नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। जिन लोगों को उम्र में छूट दी जाएगी, उसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार शामिल होंगे। उनको कम से कम 5 साल की छूट दी जाएगी। वहीं, ओबीसी समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा विकलांग व्यक्तियों के लिए भी उम्र में विशेष छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
रेलवे की आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में 10वीं क्लास की मार्कशीट, बर्थ सर्टिफिकेट, आईटीआई सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो तो) अपलोड करना होगा।
ये भी पढ़ें: UPPSC New Exam Dates: असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा की नई डेट जारी, कैंडिडेट यहां देखें पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines