Diploma और ITI वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, SAIL में कई पदों पर निकली भर्ती
SAIL Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

SAIL Recruitment 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने ऑपरेटर-सह-तकनीशियन, ऑपरेटर-सह-तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर), और अटेंडेंट-कम-तकनीशियन (प्रशिक्षु) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी और 16 दिसंबर चक चलेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे इस भर्ती अभियान के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 110 पदों को भरा जाएगा, जिनमें 20 पद ऑपरेटर-सह-तकनीशियन (बॉयलर ऑपरेटर) (एस-3) के लिए, 10 पद ऑपरेटर-सह-तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर) (एस-3) (केवल माइन्स के लिए), जबकि, अन्य 80 पद अटेंडेंट-कम-टेक्नीशियन (ट्रेनिंग) के लिए हैं।
इन पदों के लिए 18 से 30 साल तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि, विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए हम सलाह देते हैं कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक सूचना को जरूर पढ़ें और आयु सीमा की जांच कर लें।
योग्यता
उम्मीदवारों को Diploma या ITI सर्टिफिकेट के साथ-साथ 10वीं पास होना चाहिए। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। ऐसे में योग्यता से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें।
ऑपरेटर-सह-तकनीशियन पदों के लिए आवेदने करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/विभागीय उम्मीदवारों उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
अटेंडेंट-कम-टेक्नीशियन (ट्रेनिंग) पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 300 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/विभागीय उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
सबसे पहले SAIL की आधिकारिक वेबसाइट www.sAIL.co.in पर जाएं।
इसके बाद, “करियर” पेज पर जाएं।
करियर पेज पर रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
आवेदन पत्र को अच्छे से भरें और मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें।
अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
भविष्य के लिए आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें।
आधिकारिक अधिसूचना को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: