Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए ये सप्ताह सुनहरा भरा साबित हो सकता है। क्योंकि, अलग-अलग संस्थाओं में कई पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक और संचार मंत्रालय से लेकर भारतीय सेना सहित कई अन्य संस्थाओं में नौकरी निकली है, जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। चलिए इन सभी भर्तियों पर एक नजर डालते हैं।
IOB में 66 पदों पर निकली भर्ती
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने एमएमजी स्केल II, III और एसएमजी स्केल IV में विभिन्न विशेषज्ञ अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। आवेदन विंडो 6 नवंबर से 19 नवंबर तक खुली है। IOB का लक्ष्य प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक पदों सहित 66 पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार IOB की आधिकारिक वेबसाइट iob.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
India Post Bharti
संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक स्पोर्ट्स कोटा के तहत भारतीय डाक के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,899 पदों को भरना है। इसमें विभिन्न पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवार डीओपीएस स्पोर्ट्स भर्ती वेबसाइट dopsportsrecruitment.cept.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर है।
ये भी पढ़ेंः नौकरी का मौका: DEO समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास से लेकर बैचलर डिग्री धारक कर सकते हैं अप्लाई
TNPSC भर्ती
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) द्वारा टीएनपीएससी संयुक्त लेखा सेवा परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 8 दिसंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 52 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई को 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 350 रुपये का भुगतान करना होगा।
INDIAN ARMY SSC OFFICER Bharti
भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर/आर्मी डेंटल कोर की भर्ती के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। आयोग ने बताया है कि उम्मीदवार 18 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर तय किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 28 रिक्तियां भरी जाएंगी।
नोटः इन पदों के लिए आवेदन करने से एक बार आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines