नौकरी का मौका: DEO समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास से लेकर बैचलर डिग्री धारक कर सकते हैं अप्लाई

Job Opportunity: 10वीं पास से लेकर बैचलर डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए BECIL ने नौकरी का मौका है। डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

BECIL Bharti 2023 Job Opportunity Naukri
विज्ञापन

Job Opportunity: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BECIL Bharti 2023: कुल 110 पदों पर होगी भर्ती

पदों का विवरण

विज्ञापन

जिन 110 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, इनमें जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट के लिए 1,  एमटीएस के लिए 18, डीईओ के लिए 28, टेक्नोलॉजिस्ट (ओटी) के लिए 8, पीसीएम के लिए 1, ईएमटी के लिए 36, ड्राइव के लिए 4, एमएलटी के लिए 8, पीसीसी के लिए 3, रेडियोग्राफर के लिए 2 और लैब अटेंडेंट के लिए 1 पद शामिल है।

आवेदन शुल्क

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सामान्य/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक/महिला/और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 885 रुपये भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 531 रुपये निर्धारित की गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

आपको बता दें कि अलग-अलग पदों के लिए सैलरी अलग-अलग निर्धारित की गई है। सैलरी से संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

योग्यता

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। 10वीं पास से लेकर बैचलर डिग्री तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BECIL Bharti 2023: ऐसे करे आवेदन

सबसे पहले BECIL की आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाएं।

इसके बाद, स्क्रीन पर दिखाई दे रहे करियर पेज पर जाएं।

विज्ञापन

पंजीकरण फॉर्म (ऑनलाइन आवेदन) पर क्लिक करें

अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन

आवेदन पत्र में मांगे गए सभी जानकारियों को सही-सही भरें।

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म को जमा करें।

विज्ञापन

भविष्य के लिए आप आवेदन की हार्ड कॉपी अपने पास रख सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

यहां क्लिक करके सीधा अप्लाई करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ