Sarkari Naukri: अगर आप नई नौकरी की तलाश में है और सरकारी जॉब की ओर रुख कर रहे हैं तो हम आपके लिए खुशखबरी लाए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट में 3306 वैकेंसी निकाली गई है, जिसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड III (हिंदी), स्टेनोग्राफर ग्रेड III (इंग्लिश) और जूनियर असिस्टेंट ग्रुप लिए वैकेंसी शामिल है।
बता दें कि हाईकोर्ट ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। इसके जरिए आप आसानी से रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इस नौकरियों की सैलरी और योग्यता के बारे भी यहां जानकारी दी जाएगी।
इन पदों पर निकली वैकेंसी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अलग-अलग ग्रुप सी और डी पदों के लिए 3306 वैकेंसी निकाली गई है, जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको http://www.allahabadhighcourt.in पर चेक करना होगा। इन रिक्तियों के आवेदन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2024 है।
बता दें कि हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रेड III, ग्रुप सी, ड्राइवर ग्रेड IV और ग्रुप डी कैडर पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड III, पेड अपरेंटिस, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर, स्वीपर-कम-फर्राश, ट्यूबवेल-ऑपरेटर-कम-इलेक्ट्रीशियन, चपरासी, चौकीदार, माली आदि पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट और योग्यता
नोटिफिकेशन ने बताया गया कि इन पोस्ट के लिए एज लिमिट 18 साल से 40 साल तय की गई है। योग्यता की बात करें तो स्टेनोग्राफर के लिए आपको ग्रेजुएट होने के साथ CCC सर्टिफिकेट और स्टेनोग्राफी में डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं जूनियर असिस्टेंट पोस्ट के लिए आपको बारहवीं पास होने के साथ CCC सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। पेड अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास होने के साथ CCC सर्टिफिकेट आवश्यक होना आवश्यक है। अगर आप ड्राइवर पद के लिए अप्लाई करते हैं तो 10वीं पास होने के साथ-साथ आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
Jobs
यह भी पढ़ें – Success Story: कैसे एक ऑफिस बॉय बना दो कंपनियों का मालिक, जानें दादासाहेब भगत की कहानी
कैसे करें अप्लाई?
अगर आप इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते तो आपको आधिकारिक वेबसाइट http://exams.nta.ac.in/AHCRE और www.allahabadhighcourt.in जाना होगा। यहां आप जरूरी जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करेंगे। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे और अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को नोट करेंगे। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करके पेमेंट करने के बाद आप प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
6 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
6 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
8 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
14 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
15 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
21 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines