Sarkari Naukri 2026: बैंक पीओ के 6715 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू; ₹85,920 तक मिलेगी बेसिक सैलरी
IBPS PO Vacancy 2026: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) CRP-XVI भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत कुल 6,715 पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानिए अप्लाई करने की लास्ट डेट.
आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO/MT) के 6,715 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर किए जा सकते हैं.
चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर होगा, जबकि बेसिक सैलरी ₹48,480 से ₹85,920 तक मिलेगी.
बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत 11 सरकारी बैंकों में नियुक्ति का अवसर मिलेगा.
भारत में मौजूद ज्यादातर छात्र सरकारी नौकरी का सपना जरूर देखते हैं, ताकि वह एक अच्छी और सिक्योर नौकरी कर सकें. सरकारी नौकरी न सिर्फ अच्छी सैलरी मिलती है, बल्कि कई ऐसे लाभ मिलते हैं, जिससे बचत भी होती है और घर की स्थिति भी पहले से बेहतर हो जाती है. यही वजह है कि हर साल लाखों की तादाद में छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं. ऐसे में जो छात्र बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उनके लिए बड़ी खुशखबरी है.
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) CRP-XVI भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत 6,715 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सहित 11 सरकारी बैंकों में की जाएगी.
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई हैं. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CRP PO/MT-XVI के आवेदन लिंक पर क्लिक करें. नए अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन करें और उसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।.इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, 10वीं का प्रमाणपत्र और मांगे गए अन्य दस्तावेज अपलोड करें. सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें. आवेदन शुल्क SC/ST/PwBD वर्ग के लिए ₹175, जबकि सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹850 निर्धारित किया गया है.
बेहतर भविष्य के लिए इंतजार न करें
अगर आपका सपना सरकारी बैंक में अधिकारी बनने का है, तो यह भर्ती आपके लिए शानदार अवसर साबित हो सकती है. इस बार बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं, जिससे चयन की संभावनाएं भी बढ़ी हैं. आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें. सही रणनीति, नियमित अभ्यास और समय पर आवेदन करके आप देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में अधिकारी बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं.
मुख्य निष्कर्ष: आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है. योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 से पहले आवेदन पूरा कर दें और प्रीलिम्स व मेंस परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करें, ताकि चयन की संभावना मजबूत हो सके.

---विज्ञापन---