सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का सपना रहता है कि वह मेहनत करके, परीक्षा पास कर लें और नौकरी के लिए सिलेक्ट हो जाएं. क्योंकि आज भी लोगों को विश्वास है कि सरकारी नौकरी सबसे ज्यादा सुरक्षित, सम्मानजनक और अच्छी सैलरी जैसी अवसर लाती है. यही वजह है कि हर महीने किसी न किसी विभाग में खाली पदों को भरने को लेकर नोटिफिकेशन जारी होते रहते हैं. इसी कड़ी में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने देशभर में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक शॉर्ट-नोटिस जारी कर दिया है. इन भर्ती में आवेदन करके युवा भारतीय रेलवे में बतौर जूनियर इंजीनियर के रूप में अपनी सेवा दे सकेंगे और अपना शानदार करियार बना सकेंगे. अगर आप भी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं, तो जान लीजिए की अप्लाई प्रोसेस अभी शुरू नहीं हुई है. जानिए कौन, कब और कैसे कर सकता है इन भर्ती के लिए आवेदन?

यह भी पढ़ें:- Sarkari Naukri 2026: ISRO में असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट की 242 पदों पर निकली

---विज्ञापन---

कब शुरू होगी जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती?

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में एक बड़ी संख्या ऐसी है, जो रेलवे में नौकरी का सपना देखते हैं. ऐसे में जूनियर इंजीनियर की पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बड़ा मौका है, जिसकी मदद से वह अपना शानदार करियार बना सकते हैं. आरआरबी की अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर की पदों पर आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएंगी, जबकि अवेदन की लास्ट डेट 13 सितंबर रहेगी. इसलिए जरूरी है कि इच्छुक उम्मीदवार अभी से तैयारी शुरू कर दें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की देरी उनसे यह अवसर न छीन लें.

---विज्ञापन---

कितनी पदों पर होंगी भर्ती?

अधिकारिक शॉर्ट-नोटिस के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 04/2026 के तहत, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4,098 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों के लिए आयोजित की जाएगी. जूनियर इंजीनियर के पद सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी समेत विभिन्न इंजीनियरिंग बेकग्राउंड के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे. बता दें कि RRB JE भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा (Diploma) या बीई/बीटेक (BE/B.Tech) डिग्री होना अनिवार्य है. अगर आप भी समझते हैं कि आप इन भर्ती के लिए सही उम्मीदवार हैं, तो नीचे उम्र सीमा, जरूरी योग्यता और अप्लाई प्रोसेस भी जान लीजिए.

---विज्ञापन---

RRB JE नई वैकेंसी 2026-27: पदों का विवरण

पद का नामविभागरिक्तियां
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)इलेक्ट्रिकल41
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / ईएमयू)इलेक्ट्रिकल44
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / जनरल सर्विसेज)इलेक्ट्रिकल111
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)इलेक्ट्रिकल38
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / टीआरडी)इलेक्ट्रिकल180
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / टीआरएस)इलेक्ट्रिकल163
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप)इलेक्ट्रिकल33
जूनियर इंजीनियर (डिजाइन / इलेक्ट्रिकल)इलेक्ट्रिकल4
जूनियर इंजीनियर (ब्रिज)इंजीनियरिंग44
जूनियर इंजीनियर (सिविल / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)इंजीनियरिंग190
जूनियर इंजीनियर (पी-वे)इंजीनियरिंग845
जूनियर इंजीनियर (सिविल / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)इंजीनियरिंग9
जूनियर इंजीनियर (वर्क्स)इंजीनियरिंग7
जूनियर इंजीनियर (डिजाइन / सिविल)इंजीनियरिंग8
जूनियर इंजीनियर (रिसर्च / सिविल)इंजीनियरिंग13
जूनियर इंजीनियर (सिविल - STA)इंजीनियरिंग8
जूनियर इंजीनियर (ट्रैक मशीन)इंजीनियरिंग60
जूनियर इंजीनियर (वर्क्स)इंजीनियरिंग470
जूनियर इंजीनियर (कैरिज एंड वैगन)मैकेनिकल450
केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA)मैकेनिकल35
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)मैकेनिकल28
जूनियर इंजीनियर (डीजल इलेक्ट्रिकल)मैकेनिकल40
जूनियर इंजीनियर (डीजल मैकेनिकल)मैकेनिकल45
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)मैकेनिकल130
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)मैकेनिकल8
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल वर्कशॉप)मैकेनिकल436
जूनियर इंजीनियर (मिलराइट)मैकेनिकल29
जूनियर इंजीनियर (डिजाइन / एमपी)मैकेनिकल6
जूनियर इंजीनियर (डिजाइन / C&W)मैकेनिकल6
जूनियर इंजीनियर (एस एंड टी / डिजाइन, ड्रॉइंग एवं एस्टीमेशन)एस एंड टी10
जूनियर इंजीनियर (सिग्नल)एस एंड टी197
जूनियर इंजीनियर (टेलीकम्युनिकेशन)एस एंड टी79
जूनियर इंजीनियर (एस एंड टी वर्कशॉप)एस एंड टी12
जूनियर इंजीनियर (डिजाइन / एस एंड टी)एस एंड टी5
डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS)स्टोर्स314
कुल रिक्तियां4,098

आयु सीमा क्या है?

रेलवे जूनियर इंजीनियर (RRB JE) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा. एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, जबकि ओबीसी (OBC-NCL) वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी.

---विज्ञापन---

चयन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी?

RRB JE भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के पे लेवल-6 (Pay Level-6) के अनुसार की जाएगी. जो कैंडिडेट इस भर्ती के लिए चुने जाएंगे उन्हें, 35,400 रुपये प्रति माह का शुरुआती बेसिक वेतन (Basic Pay) मिलेगा. इसके अलावा रेलवे के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) समेत अन्य लागू भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जोकि ऑनलाइन रहेगी. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना अवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

  • सबसे पहले अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले 'RRB JE Recruitment 2026' या 'CEN 04/2026 Online Application' लिंक पर क्लिक करें.
  • अगर आप नए उम्मीदवार हैं, तो पहले New Registration करके अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग इन करें.
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी, जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अन्य जरूरी मांगी गई जानकारी सही-सही भरें.
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म Submit करें. साथ ही, भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रखें.

कैसे होगा इन भर्ती में सिलेक्शन?

RRB JE भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, सबसे पहले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) देनी होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को CBT-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. दोनों परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का दस्तावेज वेरीफाई (Document Verification - DV) किया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा (Medical Examination - ME) पास करनी होगी. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले कैंडिडेट को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:- Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, 25 जुलाई तक बंद हो रही हैं ये 5 बड़ी