खबर की मुख्य बातें-
- मध्य प्रदेश पुलिस में कुल 9,662 पदों पर भर्ती के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है.
- भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के माध्यम से होगी.
- कॉन्स्टेबल, ड्राइवर, एएसआई, सब-इंस्पेक्टर और अन्य पदों पर होगी नियुक्ति, जिसका नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा.
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका है. खासतौर से अगर आप मुध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 (MP Police Recruitment 2026) के तहत कुल 9,662 खाली पदों पर आवेदन मांगे हैं, जिसकी मंजूरी मिल गई है. अब इन पदों पर जल्दी आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. बता दें कि यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के माध्यम से आयोजित की जाएगी. अब बस इंतेजार है, तो सिर्फ अधिकारिक नोटिफिकेशन का, जिसके बाद इच्छुक उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2026: रेलवे में 4000+ जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती जल्द, इस दिन से कर
किन-किन पदों पर होनी है भर्ती?
मीडया रिपोर्ट्स की माने तो, इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें सबसे ज्यादा 7,500 पद आरक्षक (जनरल ड्यूटी) और 1,000 पद आरक्षक (ड्राइवर) के लिए निर्धारित हैं. इसके अलावा 135 शीघ्रलेखक, 520 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 81 सूबेदार, 412 उप निरीक्षक (जिला बल), 69 उप निरीक्षक (SAF), 4 उप निरीक्षक (QD), 22 उप निरीक्षक (फिंगरप्रिंट), 10 उप निरीक्षक (आयुध) और 9 उप निरीक्षक (फोटो) के पद भी शामिल होंगे. इस भर्ती के माध्यम से पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
कौन-कौन कर सकता है इन आवेदन?
MP Police Recruitment 2026 के तहत इन भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पद के अनुसार, निर्धारित योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा. भले ही पुलिस भर्ती 2026 को मंजूरी मिल गई हो, लेकिन जब तक अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हो जाता है, तब तक पात्रता, योग्यता की स्थिति साफ नहीं हो सकेगी. हालांकि, पिछली भर्तियों के आधार पर अनुमान लगाए तो, इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की जाएगी. इसमें;
- कांस्टेबल (Constable): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
- सब-इंस्पेक्टर (SI): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक हो सकता है.
- तकनीकी पद: संबंधित ट्रेड या विषय में डिप्लोमा, आईटीआई या डिग्री रखने वाले उम्मीदवार पात्र हो सकते हैं.
कैसे होगा कैंडिडेट का सिल्केशन?
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जा सकता है. हालांकि, अभी अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है, लेकिन पिछली भर्ती के आधार पर अनुमान लगया जा सकता है इस बार कैसे सिल्केशन होगी. लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज वेरीफाई होने के बाद ही आखिरी लिस्ट तैयार होती है, जिसमें चुने गए कैंडिडेट्स के नाम दर्ज रहते हैं.
- कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
- शारीरिक माप परीक्षण (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)
MP Police Recruitment 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | MP Police Recruitment 2026 |
| भर्ती संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
| कुल पद | 9,662 |
| मुख्य पद | कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल (ड्राइवर), ASI, SI, सूबेदार, स्टेनोग्राफर सहित अन्य |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | जल्द जारी होगा |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | नोटिफिकेशन जारी होने के बाद |
| चयन प्रक्रिया | CBT, PST, PET, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://esb.mp.gov.in/ |
सरकारी नौकरी का सपना करें पूरा
सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए हमेशा युवाओं में दौड़ देखने को मिलती है, जिसका सबसे बड़ा कारण अच्छा करियर, सैलरी और सम्मानजनक नौकरी का एहसास होना है. अगर आप भी इन भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो जरूरी है कि अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होते ही अपना अवेदन पूरा कर लें. अक्सर युवा डरते है कि भर्ती में चुने जाएंगे या नहीं. लेकिन आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि भर्ती 50 या 100 पदों पर नहीं, बल्कि 9,662 पदों पर होनी है, यानी अगर आपने तैयारी कर ली है, तो हो सकता है कि आप इन पदों के लिए अच्छे हों. आपका परीक्षा पास करना न सिर्फ आपके लिए बल्कि परिवार की जिंदगी बेहतर बना सकता है.
मुख्य निष्कर्ष:- मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर लेकर आई है. कुल 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही MPESB विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा. अगर आप इन भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी कर लें.
यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2026: ISRO में असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट की 242 पदों पर निकली
संबंधित खबरें
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
1 day agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 day agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
7 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
13 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
16 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
18 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
18 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
18 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines