खबर की मुख्य बातें:-
- दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DCB) ने Assistant Engineer (AE) और Junior Engineer (JE) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.
- उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- इस भर्ती में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट को AE पद के लिए ₹44,900–₹1,42,400 प्रतिमाह और JE पद के लिए ₹35,400–₹1,12,400 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी.
सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में युवा एग्जाम और अन्य चयन प्रक्रिया पास करने की तैयारी करते हैं. सरकारी नौकरी सुरक्षित और अच्छी सैलरी के लिए जानी जाती है, जिसके लिए छात्र दिन-रात एक कर देते हैं. ऐसे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पुरी कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DJB) ने Assistant Engineer असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और Junior Engineer जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है.
इन भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. DJB की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है, जो दिल्ली में रहकर अच्छी सैलरी के साथ सरकारी नौकरी करना चाहते हैं. ध्यान रखें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको DJB की अधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाना होगा और तमाम मांगी गई जानकारी भरकर अपना आवेदन देना होगा.
यह भी पढ़ें: Railways NFR Apprentice Recruitment 2026: नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में नौकरी का बड़ा
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन हो जाता है, उन्हें सातवे वेतन आयोग के अनुसार, अच्छा वेतन मिलेगा. जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) पद पर नियुक्त कैंडिडेट को ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी. वहीं Junior Engineer (जूनियर इंजीनियर) पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी.
आवेदन से पहले जरूरी है ये योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने से पहले मांगी गई योग्यता को जानना जरूरी है. नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री (Bachelor’s Degree) या तीन सालों का डिप्लोमा होना अनिवार्य है. आवेदनकर्ता को सलाह दी जाती है कि वे DJB द्वारा जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी पात्रता शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो.
क्या है भर्ती के लिए जरूरी उम्र सीमा?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तय की गई है. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी. बता दें कि एससी और एसटी (SC/ST) वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु छूट प्रदान की जाएगी. आवेदन फीस की बात करें, तो सामान्य, ओबीसी और अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850 का फीस जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.
उम्मीदवारों का कैसा होगा सिलेक्शन?
दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से होगा. लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 120 मार्क्स के होंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा. परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
| सवाल (FAQ) | जवाब |
|---|---|
| DCB AE JE Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? | दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DCB) की Assistant Engineer (AE) और Junior Engineer (JE) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. |
| DCB AE और JE भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? | उम्मीदवार दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. |
| Assistant Engineer (AE) और Junior Engineer (JE) की सैलरी कितनी होगी? | AE: ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह JE: ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह (7वें वेतन आयोग के अनुसार) |
| DCB AE JE Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है? | उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में Bachelor’s Degree या संबंधित विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए. |
| DCB AE JE भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या होगी? | चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी. |
आवेदन से पहले कुछ चीजों का ख्याल रखना जरूरी
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेजों, पढ़ाई से जुड़े प्रमाणपत्र, फोटो और अपना हस्ताक्षर सही तरीके से अपलोड करें. साथ ही , जब आवेदन जमा हो जाए, तो उसका एक प्रिंटआउट भी सुरक्षित निकालकर रख लें. इंजीनियरिंग के पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए यह नौकरी का बड़ा अवसर है.
जरूरी लिंक्स-
देखें भर्ती की नोटिफिकेशन- PDF
यहां करें अप्लाई- LINK
मुख्य निष्कर्ष:- दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड की AE और JE भर्ती 2026 इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर चुके और डिप्लोमा धारकों के लिए दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है. शानदार सैलरी, सातवें वेतन आयोग के लाभ, इसे काफी खास बनाती है.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर बनने का सुनहरा मौका, इस तारीख से शुरू होंगे
DCB AE JE Recruitment 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
DCB AE और JE भर्ती के लिए आवेदन कहां करें?
Assistant Engineer और Junior Engineer को कितनी सैलरी मिलेगी?
DCB AE JE भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
2 days agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines