Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस NHM यूपी CHO भर्ती में रुचि रखते हैं वे 28 अक्टूबर 2024 से 17 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर इसमें नौकरी मिलती है तो सैलरी के अलावा हर महीने 10 हजार का इंसेंटिव भी मिलेगा। इसके लिए आवेदन किस तरह करना है, कितनी सैलरी मिलेगी, यहां इच्छुक उम्मीदवारों को पूरी जानकारी मिलेगी।
निकाली गईं 7401 भर्तियां
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ भर्ती 2024 में 7401 आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए 28 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। वहीं, रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 17 नवंबर है। अगर फॉर्म में किसी तरह का कोई बदलाव करना है तो उसके लिए भी आखिरी तारीख 17 नवंबर ही है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी वर्ग से कोई फीस नहीं ली जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तक होनी चाहिए। परीक्षा भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand Police Jobs: 2000 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया इस दिन से शुरू
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी CHO के लिए शैक्षणिक योग्यता पोस्ट बीएससी नर्सिंग या बैचलर डिग्री बी.एससी. (नर्सिंग) नर्सों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CCHN) होना चाहिए। बाकी पूरी जानकारी ऑफिशियल साइट पर मिल देख लें।
किस वर्ग के लिए कितनी पोस्ट?
7401 पोस्ट में UR के लिए 2960, OBC के लिए 1998, EWS के लिए 740, SC के लिए 1555, ST के लिए 148 पोस्ट हैं। पूरे उत्तर प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहरों में ये भर्तियां निकाली गई हैं। 25 हजार रुपये महीना वेतन के अलावा अच्छा काम करने वालों को हर महीने 10 हजार रुपये तक का इंसेंटिव भी मिलेगा।
कैसे करें अप्लाई?
सबसे पहले ऑफिशियल साइट पर जाएं, वहां पर इन भर्तियों के लिए जो नया नोटिफिकेशन है उसपर क्लिक करें। इसमें जरूरी स्कैन डॉक्यूमेंट्स, जिसमें शैक्षणिक योग्यता के अलावा फोटो, साइन और आईडी प्रमाण मांगा जाएगा। सभी को अच्छी तरह से भर दें, और सब्मिट करने पहले एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें। इस बात का ध्यान रखें इसको भरने में किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। लास्ट में सब्मिट करके प्रिंट निकाल लें।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: भारत के इस राज्य में युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी, 4000 से ज्यादा पदों पर निकाली जाएगी भर्ती
संबंधित खबरें
UPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
4 hrs agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
13 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
23 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
5 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines