Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2024 में रुचि रखती हैं, वे 28 अक्टूबर 2024 से 27 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती पात्रता, पद की जानकारी, चयन प्रक्रिया, सैलरी से जुड़ी तमाम जानकारी यहां पढ़ें।
कितने पदों पर निकली भर्तियां?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल 5272 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके लिए आवेदन 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार इसमें 27 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, 04 दिसंबर तक आवेजन में करेक्शन कर सकते हैं। एग्जाम की डेट अभी अपडेट नहीं की गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम 40 साल तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। हालांकि कुछ मामलों में उम्र में छूट भी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी अलर्ट! UIIC में निकलीं 200 पोस्ट, कल से शुरू हो रहे आवेदन
कितनी रहेगी आवेदन की फीस?
General OBC और EWS के लिए 25 रुपये फीस रखी गई है। SC, PH और ST की बात करें तो उनकी भी 25 रुपये ही फीस लगेगी। भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा।
क्या रखी गई योग्यता?
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 स्कोर कार्ड।
एएनएम प्रमाणपत्र के साथ 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण
यूपी नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन
पोस्ट की बात करें तो जनरल कैटेगरी में 2399 पोस्ट, EWS में 489 पोस्ट, OBC में 1559, SC में 435 और ST के लिए 390 पोस्ट निकाली गई हैं। इसमें टोटल 5272 भर्तियां निकाली गई हैं।
कैसे करें आवेदन?
यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला भर्ती विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा/2024 भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 2 तरीके हैं। पहला- इसमें उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ लॉगिन करे, जो जानकारी देनी होगी वह है। इसमें पीईटी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, जेंडर, निवास और श्रेणी डाल दे।
दूसरा तरीका- इसमें उम्मीदवार को अपने ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार की पूरी जानकारी, उसका फोटो और साइन भी दिखाई देंगे, उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उससे संबंधित जानकारी भरें। आवेदन शुल्क 25 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें सभी डॉक्यूमेंट्स फोटो, साइन, आईडी प्रमाण (स्कैन किए हुए) डाल दें।
ये भी पढ़ें: Google में कैसे मिलती है एंट्री लेवल जॉब्स? सुंदर पिचाई ने Tech आवेदकों को दी ये सलाह
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines