Sarkari Naukri: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) भारत सरकार के स्वामित्व में काम करती है। ये भारत की बीमा कंपनी है, जिसका काम वित्त मंत्रालय के नियंत्रण में किया जाता है। इसी कंपनी में आपको काम करने का मौका दिया जा रहा है। इसमें यूआईआईसी प्रशासनिक अधिकारी स्केल (UIIC Administrative Officer Scale) पर भर्तियां की जा रही हैं। जिसके लिए आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू किए जा रहे हैं। इस वैकेंसी के बारे में पूरी जानकारी यहां पर पढ़िए।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UIIC में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2024 से 05 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन की फीस की बात करें तो इसमें General, OBC, और EWS के लिए 1000 फीस रखी गई है। SC, ST और PH कैटेगरी से 250 रुपये फीस ली जाएगी। एग्जाम फीस का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Google में कैसे मिलती है एंट्री लेवल जॉब्स? सुंदर पिचाई ने Tech आवेदकों को दी ये सलाह
इसमें आवेदन करने के लिए उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 31 साल होगी। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल I परीक्षा 2024 भर्ती नियमों के अनुसार उम्र में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
सभी पोस्ट के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। Administrative Officer (Scale I) Generalists के लिए बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें 60% नंबर होने जरूरी हैं। वहीं, SC और ST कैटेगरी के लिए 55% नंबर होने जरूरी हैं। इसके लिए एग्जाम की तारीख 14 दिसंबर रखी गई है, जिसके एडमिट कार्ड एग्जाम से 10 दिन पहले जारी कर दिए जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन में क्या डॉक्यूमेंट्स मांगे गए हैं?
1- UIIC की ऑफिशियल साइट पर जाएं, जहां पर पोस्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन होगा।
2- फॉर्म से संबंधित तैयार स्कैन डॉक्यूमेंट्स जिसमें फोटो, साइन, आईडी प्रमाण होना चाहिए।
3- आवेदन पत्र जमा करने से पहले एक बार सभी कॉलम अच्छे से देख लें।
4- अगर पहली बार में ही उम्मीदवार को आवेदन शुल्क जमा करने के लिए बोला जाए तो उसको जमा कर दें।
5- कोई भी कॉलम खाली रहने की स्थिति में आपका फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा।
6- लास्ट में सभी डिटेल को अच्छे से पढ़कर सबमिट कर फॉर्म का प्रिंट निकाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 55 से 62 साल तक के रिटायर्ड लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो में नौकरी का शानदार मौका, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
18 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
23 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines