Sarkari Naukri: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) ने अपरेंटिस (Apprentices) पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 5,647 पदों के भर्तियां मांगी गई हैं। रेलवे ये नौकरियां 10वीं पास लोगों के लिए निकाली हैं। 15 से 24 साल के युवाओं के लिए निकाली गई इन भर्तियों के लिए 4 नवंबर 2024 से 3 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नौकरियों से जुड़ी पूरी जानकारी रेलवे की ऑफिशियल साइट से ले सकते हैं।
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 5,647 पदों की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें आवेदन 4 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। वहीं, इसमें उम्मीदवार 3 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। फीस की लास्ट डेट भी 3 दिसंबर ही रखी गई है। आवेदन के लिए General और OBC 1 कैटेगरी के लिए 100 रुपये लगेंगे, जबकि SC, ST और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आपको बता दें कि परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, भर्ती के बीच नहीं कर सकते ये बदलाव
उम्र सीमा कितनी?
इन भर्तियों के लिए न्यूनतम आयु- 15 साल और अधिकतम आयु- 24 साल मांगी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी। योग्यता की बात की जाए तो इसके लिए 10वीं क्लास पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड/शाखा में आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
कैसे करें अप्लाई?
जो भी उम्मीदवार इन भर्तियों में अप्लाई करना चाहते हैं वह सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल साइट पर जाएं। वहां पर नौकरी से जुड़ा लिंक दिया गया होगा। उसपर क्लिक करें, मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर दें। फॉर्म भरने में जो जरूरी डॉक्यूमेंट्स होंगे उसमें आईडी प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, साइन, 10वीं की मार्कशीट के साथ जो भी योग्यता मांगी गई है उसका प्रमाणपत्र मांगा जाएगा। सभी डॉक्यूमेंट्स को ध्यानपूर्वक भरकर सब्मिट कर दें।
ये भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए ऑन-द स्पॉट जॉब का मौका, सरकारी रोजगार मेले की तारीख तय
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
23 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines