Sarkari Naukri: अक्टूबर महीने में सरकारी नौकरियों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली गई हैं। इसमें से कुछ भर्तियों में 12वीं पास लोगों को भी सरकारी नौकरी दी जा रही है। में SSC GD Constable Bharti 2024, आर बी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल वैकेंसी 2024 भर्तियों के लिए आवेदन की तारीख इस महीने खत्म हो रही है। अगर आप इसके पात्र हैं तो जल्दी से अप्लाई कर सकते हैं। देखिए इन भर्तियों की पूरी लिस्ट।
1- मेट्रो में निकली भर्तियां
मुंबई मेट्रो में ऑफिसर लेवल के पदों पर भर्तियां निकली हैं। जिसके लिए 12 अक्टूबर 2024 तक आवेदन मांगे गए हैं। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) की ऑफिशियल वेबसाइट mmrcl.com पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। Mumbai Metro Vacancy 2024 Notification पर इससे जुड़े तमाम अपडेट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 10वीं पास वालों के लिए नाबार्ड में सरकारी नौकरी का मौका, उम्र, फीस और आवेदन की प्रक्रिया जान लें
2- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्तियां
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें वॉचमैन, ऑफिस असिस्टेंट और फैकल्टी के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। जिसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर रखी गई है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
3- BSF, SSB, CRPF के लिए आवेदन की तारीख
सेंट्रल में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकेंड-इन-कमांड), स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) और मेडिकल ऑफिसर (सहायक कमांडेंट) के ग्रुप ‘A’ पदों के लिए आवेदन भरे जा रहे हैं। इसमें कुल 345 पद हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर से किए जाएंगे। हालांकि इसकी आखिरी तारीख 14 नवंबर है। अभी इसकी परीक्षा को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इच्छुक लोग इसमें अप्लाई कर सकते हैं। police recruitment.itbpolice.nic.in पर भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें।
4- रेलवे में नौकरी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कुल 14298 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसकी आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2024 रखी गई है।
ये भी पढ़ें: SBI में जल्द निकलेंगी 10,000 नौकरियां, खुलेंगी 600 नई ब्रांच
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
14 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines