Sarkari Naukri: हाई कोर्ट में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी करने का एक सुनहरा अवसर है। जिसमें बंपर वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों के लिए 3 अक्टूबर से आवेदन मांगे गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इसमें अप्लाई करना चाहते हैं वह कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए 15 अक्टूबर आखिरी तारीख रखी गई है। इसके पहले-पहले इसकी प्रक्रिया को पूरा कर लें।
कितनी निकली भर्तियां?
MP High Court ने Junior Judicial Assistant JJA Recruitment 2024 नाम से एक नोटिफिकेशन निकाला है। जिसमें 40 पोस्ट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इसके लिए आवेदन कुल गए हैं। ये भर्ती प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 15 अक्टूबर रात 11:55 तक रहेगी। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जा सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक ही इसकी फीस जमा कर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक रहेगी।
ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 14,298 पदों पर भर्ती शुरू
योग्यता कितनी होनी चाहिए?
जूनियर ज्युडीशियल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है। उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर एप्लिकेशन में एक साल की डिप्लोमा होना भी जरूरी है। इन भर्तियों के लिए हिन्दी और इंग्लिश में टाइपराइटिंग एग्जामिनेशन का स्कोर कार्ड भी देना होगा।
कितनी होगी Age Limit और चयन प्रक्रिया?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 और ज्यादा से ज्यादा 35 साल होनी चाहिए। उम्र को 1 जनवरी 2024 के हिसाब से काउंट किया जाएगा। 35 साल के ऊपर आरक्षित वर्गों के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। इस नौकरी को पान के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी जो पूरी तरह से ऑनलाइन कराई जाएगी। इसके लिए केवल एक ही एग्जाम होगा, जो100 नंबर का होगा।
कितना लगेगा शुल्क?
जनरल उम्मीदवारों के लिए 943.40 रुपये शुल्क रखा गया है। वहीं, SC, ST, OBC के लिए 743.40 शुल्क है। जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। हाई कोर्ट की इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीएचसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 12वीं पास महिलाओं को मिलेगी नौकरी! 35 साल है Age Limit, यहां देखें रजिस्ट्रेशन का तरीका
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines