Sarkari Naukri: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती 2024 का विज्ञापन जारी किया है। जो उम्मीदवार रिक्ति के लिए इच्छुक हैं वे HPPSC HP पुलिस कांस्टेबल 04 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एचपीपीएससी कांस्टेबल परीक्षा 2024 भर्ती से संबंधित जानकारी जैसे सिलेबस, आयु सीमा, योग्यता और वेतनमान के लिए HPPSC की आधिकारिक साइट से ले सकते हैं।
कितनी पोस्ट पर भर्ती?
HPPSC ने 1088 पुलिस कांस्टेबल की वैकेंसी निकाली हैं। जिसमें 708 पुरुष और 308 महिलाओं के लिए है। इसमें आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर रखी गई है। आवेदन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। कांस्टेबल पदों में चयन फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: अक्टूबर में खत्म हो जाएगी इन सरकारी भर्तियों की तारीख! जल्द करें अप्लाई
सैलरी और योग्यता?
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है। इसके लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स की उम्र सीमा 18 से 26 साल मांगी गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में कुछ छूट दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद पर पे बैंड लेवल-3 (20200-64000 रुपये) के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
कैसे भरें ऑनलाइन फॉर्म?
1- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग HPPSC हिमाचल प्रदेश एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में 04 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच आवेदन कर सकते हैं।
2- उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश पुलिस पोस्ट भर्ती 2024 में भर्ती नौकरियों के आवेदन पत्र को लागू करने से पहले अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
3- इसके लिए सभी डॉक्यूमेंट्स पात्रता, आईडी प्रमाण, मूल पता, मूल विवरण जांचें और जमा करें।
4- भर्ती फॉर्म से संबंधित तैयार स्कैन डॉक्यूमेंट्स जिसमें फोटो, साइन, आईडी प्रमाण, देने होंगे।
5- आवेदन जमा करने से पहले भरे गए सभी कॉलम को ध्यान से पढ़ लें।
6- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो उसे भुगतान करना होगा और अपना फॉर्म पूरा करना होगा।
7- इसके बाद आखिर में सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें: 10वीं पास वालों के लिए नाबार्ड में सरकारी नौकरी का मौका, उम्र, फीस और आवेदन की प्रक्रिया जान लें
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines