Sarkari Naukri: बिहार में बेरोजगारी की समस्या को हल करने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। इसके लिए कई सेक्टर्स में नौकरियां निकाली जा रही हैं। बिहार सरकार ने 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्तियों का ऐलान किया है। BPSSC स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI के लिए वैकेंसी निकाली गई है। जिसके लिए 17 दिसंबर 2024 से आवेदन शुरू हो जाएंगे। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इसमें अप्लाई कर सकते हैं।
कितने पदों पर वैकेंसी?
BPSSC ने स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI के लिए 305 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। जिसके लिए आवेदन 17 दिसंबर 2024 से शुरू किए जाएंगे। आवेदन की लास्ट तारीख 17 जनवरी 2025 रखी गई है। रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की भी लास्ट तारीख 17 जनवरी ही रहेगी। वहीं, आवेदन फीस की बात करें तो जनरल, OBC, EWS और Other State के लिए आवेदन फीस 700 रुपये रखी गई है। जबकि SC और ST के लिए फीस 400 रुपये रहेगी।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: 89000 पदों पर निकली वैकेंसी, राजस्थान के 15 विभागों में होगी भर्ती
12वीं पास करें आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए वह लोग आवेदन कर सकते हैं जो भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हों। इसके अलावा हिंदी स्टेनोग्राफर के लिए 80 शब्द हर मिनट लिखने की स्पीड होनी चाहिए। इसमें आवेदन के लिए कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए। कुछ लोगों को उम्र में छूट भी दी जाएगी।
किस वर्ग के लिए कितनी सीटें?
305 पदों में अनरिजर्व 121, EWS 31, EBC, 59, OBC 37, BC Female 14, SC 37 और ST 06 पोस्ट निकाली गई हैं। इसके लिए अभी आवेदन खोले नहीं गए हैं। 17 दिसंबर को ऑफिशियल साइट पर आवेदन का लिंक दे दिया जाएंगा। इसके पहले से ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने पास तैयार रखें। इसमें 12वीं की मार्कशीट के अलावा फोटो, साइन, आईडी, थंब इंप्रेशन और एड्रेस प्रूफ मांगा जाएगा।
ये भी पढ़ें: ध्यान दें! भारत में खाली हैं 1300 से ज्यादा IAS और 500 से ज्यादा IPS की पोस्ट, सरकार मे दी जानकारी
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
23 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines