12वीं पास के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका! बढ़ी आखिरी तारीख, जल्दी करें अप्लाई

Sarkari Naukri: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी करने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने 12वीं पास लोगों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इसमें कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इससे जुड़ी तमाम जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

Sarkari Jobs Sarkari Naukri

रेलवे वैकेंसी

Sarkari Naukri: भारतीय रेलवे रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार इन पोस्ट में अप्लाई करने की रुचि रखते हैं वह 21 सितंबर 2024 से 27 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी ने ये पोस्ट 12वीं पास लोगों के लिए निकाले हैं, जिसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क के लिए भर्तियां निकली हैं। इसके अलावा कौन सी पोस्ट हैं? उसके लिए कितनी योग्यता होनी चाहिए? पढ़िए सबकुछ।

विज्ञापन

लास्ट डेट बढ़ाई गई

भारतीय रेलवे ने ये पोस्ट 21 सितंबर को निकाली थीं, जिसकी लास्ट डेट 27 अक्टूबर थी। RRB NTPC UnderGraduate Inter Level Recruitment 2024 में कुल 3445 पदों पर आवेदन मांगे गए। अभी इसमें 29 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म में किसी भी तरह का करेक्शन करना है तो उसके लिए 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक का समय दिया जा रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन एप्लीकेशन में लगने वाले शुल्क की बात करें तो उसमें General, OBC और EWS के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है। वहीं, SC, ST, और PH के लिए 250 रुपये और महिलाओं के लिए भी 250 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

क्या है आयु सीमा?

न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
अधिकतम आयु – 33 वर्ष
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल पोस्ट भर्ती विज्ञापन संख्या सीईएन 06/2024 रिक्ति नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

विज्ञापन

Sarkari Jobs Sarkari Naukri

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक साइट पर जाएं।
वहां पर वैकेंसी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
इसके लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जिसमें पात्रता, आईडी प्रमाण, एड्रेस आते हैं उनको जमा करें।
इसके लिए स्कैन डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए जिसमें- फोटो, साइन, आईडी प्रमाण होंगे।
आवेदन जमा करने से पहले सभी कॉलम को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
लास्ट में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ