Sarkari Job: असम पुलिस में शामिल होने का सुनहरा मौका है। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड असम ने हाल ही में असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आमंत्रित किया है। जो भी उम्मीदवार इस फॉर्म को भरने में रुचि रखते हैं, वे असम पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 1 नवंबर है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार बिना देर किए पात्रता, आयु सीमा की जांच कर के जल्द आवेदन कर लें।
कब है आवेदन करने की आखिरी तारीख?
आपको बता दें कि असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 15 अक्टूबर से आवेदन मांगे गए थे और इसकी आखिरी तारीख 01 नवंबर 2023 रखी गई है। इच्छूक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट apcap.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। यानी आपके पास आवेदन करने लिए महज दो दिन बचे हैं। फिलहाल बोर्ड ने भर्ती परीक्षा की तारीख एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की घोषणा नहीं की है।
असम पुलिस कांस्टेबल 2023 के लिए आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का प्रावधान भी किया गया है। आयु सीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन को पढ़ें।
यह भी पढ़ेंः बड़ी खुशखबरी, AIIMS में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Assam Police Constable Bharti 2023: योग्यता
कांस्टेबल (UB): इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना बेहद ही जरूरी है।
कांस्टेबल (AB): इस पद के लिए भारत में किसी भी बोर्ड से 10वीं कक्षा पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता से संबंधित अन्य जानकारी जानकारी के लिए अधिसूचना को पढ़ें।
कुल पद
इस भर्ती भर्ती प्रक्रिया के तहत असम पुलिस में कुल 3946 पद भरे जाएंगे। इसमें Constable (UB) के 1646 पद और Constable (AB) के 2300 पद शामिल है।
संबंधित खबरें
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
1 day agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 day agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
7 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
13 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
16 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
18 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
18 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
18 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines