SAIL Recruitment 2022: 10वीं से लेकर पीजी पास उम्मीवारों के लिए विभिन्न पदों पर सरकारी भर्तियां, यहां देखें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

SAIL Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

SAIL Recruitment 2023
SAIL Recruitment 2022: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) ने कंसल्टेंट और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सेल की आधिकारिक साइट www.sailcareers.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 नवंबर को शुरू हुई थी और 17 दिसंबर, 2022 को बंद होगी। जिसके अनुसार भर्ती के माध्यम से कुल 239 पद भरे जाएंगे।
पदों के लिए 10वीं, 12वीं पास से लेकर बीई/ बीटेक, एमएससी एवं PG डिग्रियां शैक्षिक योग्यता के रूप में निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी कैंडिडेट भर्ती के नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए ई1 और उससे ऊपर के पदों के लिए 700/- रुपये, एस3 पदों के लिए 500 रुपये और एस1 पदों के लिए 300 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/विभागीय उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/विभागीय उम्मीदवारों से केवल प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: