SAIL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आयी है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India, SAIL) ने सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ऑफिसर, मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर, 2022 है। सेल के इस भर्ती अभियान के तहत संस्थान में 259 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
वरिष्ठ सलाहकार पद: 2
सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद: 8 पद
चिकित्सा अधिकारी पद: 6
उप प्रबंधक पद: 2
सहायक प्रबंधक पद: 22
माइन्स फोरमैन पद: 16 पद
सर्वेक्षक पोस्ट: 4
ऑपरेटर – तकनीशियन पद: 79
माइनिंग मेट पोस्ट: 17
ब्लास्टर पोस्ट: 17
अटेंडेंट – तकनीशियन पद: 78
फायरमैन फाइन इंजीनियरिंग ड्राइवर पद: 8
आवेदन शुल्क
सेल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 700 रु देने होंगे। ओबीसी EWS के S3 और S1 पदों के लिए 500 रु देने होंगे। वहीं एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
इन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पद के अनुसार कम से कम 65% अंकों के साथ प्रासंगिक विशेषज्ञता में 10 वीं कक्षा, डिप्लोमा / आईटीआई / बीई / बीटेक / एमबीबीएस / डीएम / डीएनबी / एमसीएच / पीजी डिग्री / मास्टर्स डिग्री या समकक्ष पाठ्यक्रम पास होना चाहिए। संबंधित कार्यों में भी अनुभव होना चाहिए।
उम्र सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 28 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
5 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
7 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
14 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
14 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
20 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines