RSMSSB Rajasthan Forest Guard admit card: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) वन रक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2020 के लिए रद्द की गई शिफ्ट के लिए आज, 5 दिसंबर को एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों को 12 नवंबर को शाम की पाली में परीक्षा में शामिल होना था, वे अपना एडमिट कार्ड rsmssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें RSMSSB राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड री-एग्जाम 2020 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर भी एडमिट कार्ड के बारे में सूचना मिलेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 1.5 घंटे पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है ताकि परीक्षा से पहले की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। RSMSSB ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के गेट परीक्षा से 1 घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे।
RSMSSB Rajasthan Forest Guard admit card: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
- RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट Rsmssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- गेट एडमिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
- गेट एडमिट कार्ड फॉर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
राजसमंद जिले में पुलिस द्वारा पेपर लीक में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद 12 नवंबर को होने वाली राजस्थान वन रक्षक परीक्षा की शाम की पाली का पेपर रद्द कर दिया गया। राजसमंद पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने और नौ लोगों को हिरासत में लेने के बाद रविवार को बोर्ड ने पेपर रद्द कर दिया था।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines