RRB Group D Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी पदों के लिए जल्द ही परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। एक बार घोषणा होने के बाद, उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइटों पर जाकर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। सभी आरआरबी वेबसाइटों के लिंक indianrailways.gov.in पर देखे जा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे चेक कर सकते हैं।
बता दें योग्यता लिस्ट में शामिल होने के लिए, एक उम्मीदवार को आरआरबी द्वारा निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। इस संबंध में एक अधिसूचना इस महीने की शुरुआत में जारी की गई थी।
कट- ऑफ स्कोर की गणना कैसे की जाएगी, इसके बारे में आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। यहां श्रेणीवार लिस्ट दी गई है।
जनरल: 40%
ईडब्ल्यूएस: 40%
ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर: 30%
अनुसूचित जाति: 30%
एसटी: 30%
और पढ़िए – SSC CHSL Tier 2 Result 2022: सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक
RRB Group D Result 2022: ऐसे चेक करें
-RRB की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
– आरआरबी की देखें और यहाँ क्लिक करें।
– अपने जोन के आरआरबी की वेबसाइट खोलें।
– ग्रुप डी का रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
– पूछे गए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
– लॉगिन करें और आरआरबी ग्रुप डी परिणाम देखें।
फिजिकल टेस्ट
आरआरबी ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट में पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की वज़न उठाने एवं दौड़ने का परीक्षा देना होगा। जहां पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो का वज़न उठाकर 2 मिनट के अंदर 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। वहीं महिलाओं को 20 किलो वज़न उठाकर ये दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा पुरुष एवं महिला, दोनों उम्मीदवारों को 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
फिजिकल टेस्ट के दिन ही मिल जाएगा रिजल्ट
रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा। टेस्ट के दिन ही उसका रिज़ल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। पीईटी की तिथियां एवं जगह, रिज़ल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को सूचित कर दिए जाएंगे।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
1 day agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
1 day agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
3 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
4 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
10 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
16 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
18 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
20 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines