RRB group D result 2022: जानें कब जारी होगा आरआरबी ग्रूप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें सिलेक्शन प्रोसेस

RRB Group D Result 2022

RRB Group D Result 2022

विज्ञापन

RRB group D result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 24 दिसंबर को या उससे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए ग्रुप डी परिणाम की घोषणा करेगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना शुरू कर देना चाहिए।

एक बार घोषणा होने के बाद, उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइटों पर जाकर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। सभी आरआरबी वेबसाइटों के लिंक indianrailways.gov.in पर देखे जा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें योग्यता लिस्ट में शामिल होने के लिए, एक उम्मीदवार को आरआरबी द्वारा निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। इस संबंध में एक अधिसूचना इस महीने की शुरुआत में जारी की गई थी।

RRB group D result 2022: cut-off marks

कट- ऑफ स्कोर की गणना कैसे की जाएगी, इसके बारे में आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। यहां श्रेणीवार लिस्ट दी गई है।

विज्ञापन
  • जनरल: 40%
  • ईडब्ल्यूएस: 40%
  • ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर: 30%
  • अनुसूचित जाति: 30%
  • एसटी: 30%

RRB Group D Result 2022: ऐसे चेक करें

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • आरआरबी की देखें और यहाँ क्लिक करें।
  • अपने जोन के आरआरबी की वेबसाइट खोलें।
  • ग्रुप डी का रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • पूछे गए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • लॉगिन करें और आरआरबी ग्रुप डी परिणाम देखें।

फिजिकल टेस्ट

आरआरबी ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट में पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की वज़न उठाने एवं दौड़ने का परीक्षा देना होगा। जहां पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो का वज़न उठाकर 2 मिनट के अंदर 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। वहीं महिलाओं को 20 किलो वज़न उठाकर ये दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा पुरुष एवं महिला, दोनों उम्मीदवारों को 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

फिजिकल टेस्ट के दिन ही मिल जाएगा रिजल्ट

रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा। टेस्ट के दिन ही उसका रिज़ल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। पीईटी की तिथियां एवं जगह, रिज़ल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को सूचित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ